स्वैच्छिक सेवानिवृत्त/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को गरिमामय एवं सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जनपद बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस के उन अधिकारी/कर्मचारीगण, जिन्होंने अपने दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल के उपरान्त स्वैच्छिक सेवानिवृत्त/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की, उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली श्री अनुराग आर्य द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्त/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को फूल माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्त/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण—1. निरीक्षक लेखा श्रीमती शशीबाला (नियुक्ति आंकिक शाखा, बरेली, अधिवर्षता)2. उ0नि0 श्री बजरुल कमर (नियुक्ति पेशी अ0पु0अधी0 दक्षिणी, अधिवर्षता)3. उ0नि0 मो0 रफीक अली (नियुक्ति थाना शाही, अधिवर्षता)4. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र चौहान (नियुक्ति पुलिस लाइन, अधिवर्षता)5. उ0नि0 श्री सुन्दर सिंह (नियुक्ति थाना बारादरी, स्वैच्छिक सेवानिवृत)6. मु0आ0 स0पु0 श्री लल्ला सिंह (नियुक्ति पुलिस लाइन, अधिवर्षता)7. कहार श्री मदनलाल (नियुक्ति पुलिस लाइन, अधिवर्षता) उपरोक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादा को बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता एवं लगन के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। इनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों से न केवल विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ता प्राप्त हुई, बल्कि आमजन के मध्य पुलिस की सकारात्मक छवि एवं विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुश्री अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल, ASP/CO हाईवे/लाइन्स शिवम आशुतोष, क्षेत्राधिकारी यातायात अंजनी तिवारी आदि अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




