बरेली: IMA के लिए मतदान जारी, 810 सदस्य चुनेंगे अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

IMA के लिए मतदान जारी, 810 सदस्य चुनेंगे अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : आईएमए के अध्यक्ष समेत कई अन्य पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके लिए चुनाव कमेटी पहले ही सारी तैयारियां कर चुकी है। वहीं आज सुबह बारिश के बीच लगातार आईएमए के कई पदों के लिए मतदान हो रहा है। बरेली आईएमए के अध्यक्ष पद के लिए पहले 3 दावेदार मैदान में थे। लेकिन अब डॉ. अमित खन्ना और डॉ. आरके सिंह के बीच मुकाबला चल रहा है। क्योंकि अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव पहले ही अपना नाम वापस ले चुके हैं। इसके बाद दोनों दावेदारों के पक्ष में अंदरखाने लामबंदी तेज हो गई। वहीं आईएमए के पीआरओ पद के लिए भी पहले दो दावेदार थे। लेकिन नाम वापसी के बाद डॉ. शिवम निर्विरोध पीआरओ चुन लिए गए हैं। साथ ही उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार डॉक्टर मैदान में हैं।
वहीं कोषाध्यक्ष के लिए 2 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। बता दें कि गौरव गर्ग निर्विरोध सचिव चुन लिए गए हैं। दरअसल, उपाध्यक्ष के लिए दो पद हैं, जिनके लिए चार डॉक्टरों ने नामांकन भरा है। इनमें से डॉ. आरके भास्कर, डॉ राजकुमारी मितल, डॉ. सचिन अग्रवाल और डॉ. विपिन वाष्णेय शामिल हैं। उपाध्यक्ष के पद के लिए पहली बार महिला उम्मीदवार भी मैदान में है। कोषाध्यक्ष के लिए भी दो डॉक्टरों ने पर्चा भरा है। जिनमें डॉ. निकुंज गोयल और डॉ. सुमित अग्रवाल के बीच टक्कर है। बतातें चलें कि चुनाव में अभी तक 70 पदाधिकारी को निर्विरोध चुना गया है। इसमें सचिव, पीआरओ के अलावा मेंबर स्टेट काउंसिल के 18 मेबर सेंट्रल काउंसिल के 10 मैंबर, एग्जिक्यूटिव कमेटी के 41 पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। वहीं आईएमए के नए अध्यक्ष के लिए 810 सदस्य अपने मत का प्रयोग करना है।
आईएमए प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि शत-प्रतिशत डॉक्टर मतदान का हिस्सा बनें। बताते चलें कि आज आईएमए चुनाव में पहला मतदान डॉ सुनील यादव और डॉ सुधा यादव ने डाला। वहीं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, प्रति उप कुलाधिपति डॉ किरण अग्रवाल और डॉ अर्जुन अग्रवाल समेत अन्य डॉक्टरों ने भी मतदान किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: उ प्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती का हुआ आयोजन

Sun Sep 10 , 2023
उ प्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 136 वीं जयंतीगणपत गोविन्द बल्लभ पंत पार्क, सिविल लाइन्स में मनाई गई।अध्यक्षता एड अवनीश मिश्रा ने की […]

You May Like

advertisement