थाना बरदह
दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना
दिनांक 24.04.2023 को वादी सोनू बिन्द पुत्र मुरलीधर निवासी सररूद्दीनपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर द्वारा थाना बरदह पर आकर लिखित तहरीह दिया गया कि अभियुक्तों 1.संजय बिन्द पुत्र रामजतन बिन्द (जेठ) 2. लक्ष्मीना पत्नी संजय बिन्द (जेठानी) 3.रामजतन बिन्द पुत्र स्व0 बल्ली-(ससुर) 4.सुनीता पुत्री रामजतन बिन्द (ननद) समस्त निवासीगण ग्राम चकचोर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा वादी की बहन को अत्यधिक दहेज के लिए प्रताडित किया जाता था व दिनांक 23.04.2023 को जान से मार डाला गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 142/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट बनाम उपर्युक्त 04 नफर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 25.04.23 को उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामजतन बिन्द पुत्र स्व0 बल्ली उर्फ रामबली सा0 ग्राम चकचोर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ को अभियुक्त के घर से समय करीब 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 142/23 धारा 498ए/304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त –
रामजतन बिन्द पुत्र स्व0 बल्ली उर्फ रामबली सा0 ग्राम चकचोर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ़