![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220506_111557-768x1024.jpg)
थाना- महराजगंज
जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वादी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि विपक्षी जयराम पुत्र दुर्बल निवासी भटनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की लड़की सरिता व नातिन प्रिती यादव को मारने पीटने गाली गुप्ता देने व जान माल की धमकी देने व चोट लगने से वादी की लड़की सरिता का बेहोश हो गयी, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/22 धारा 323,504, 506, 452, 308, 354 IPC दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गयी ।
दिनांक-06.05.2022 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह को सुचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त घर आया है और घर प मौजूद सुचना पर पुलिस टीम सम्बन्धित अभियुक्त के घर आयी तो घर पर एक व्यक्ति मौजूद मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम जयराम पुत्र दुर्बल निवासी भटनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया आरोपी को मुकदमा उपरोक्त का अभियुक्त है को समय करीब 08.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 143/22 धारा 323,504, 506, 452, 308, 354 IPC थाना महराजगंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त - जयराम पुत्र दुर्बल निवासी भटनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 हरेन्द्र यादव, का0 सुनील कुमार सरोज थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़