![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240116-WA0017-1024x683.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
हिसार : स्थानीय चौधरी वास में स्थित श्री कृष्ण सुदामा गौसेवा धाम समिती द्वारा में श्री कृष्ण सुदामा गौशाला (छतरियां वाली) में 14 जनवरी मकर सक्रांति के पावन दिवस पर पंडित लीलाधर शर्मा द्वारा हवनयज्ञ करवा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
कार्यक्रम श्री पंचमुखी धाम के गुरूजी पवन कुमार जोशी जी व
मोनू भाई जी के पावन सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे इस मौके पर उन्होंने गौ माता को गुड खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति के लिए गौ सेवा से बड़ा कोई दूसरा साधन नहीं है। गौ सेवा से जो आनंद प्राप्त होता है, उसकी कोई सीमा नहीं है। जो गौ सेवा करते हैं, उन पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। उन्होंने कहा कि गौ माता अपने आप में एक तीर्थ है, यदि कोई सच्चे मन से गौ माता की भक्ति करता है, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। सरकार द्वारा भी गौ माताओं के लिए व्यवस्थाओं से युक्त गौशालाएं खोली जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच अशोक कुमार ने की व इसके अलावा तरूण जैन जिला कोषाध्यक्ष भाजपा,डॉ. ललित मोहन लाइफ लाइन की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच का संचालन राज कुमार महासचिव टैगोर युवा मंडल ने किया।
इस मोके पर गौशाला के प्रधान सजंय डालमिया व समिति ने उपस्थित जरूरत मन्दों को गर्म कम्बल वितरित किए। कार्यक्रम में पहुंचे गोभक्तों ने गौमाता का पूजन कर गौ माता को गुड हरा चारा मीठा दलिया की स्वामिनी खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर सजंय डालमिया के अलावा सज्जन बंसल, गौसाला सरंशक संजीव मित्तल ,भंवर सिंह और
मास्टर नसीब,डॉ. जय सिंह जांगडा, गोपाल डालमिया , अक्षय डालमिया ,सुभाष,विनोद गोयल, दाना राम जांगड़ा , नंद किशोर शर्मा,प्रेम लता,कैलाश, सुनील,पाले राम, राधेश्याम, होशियार सिंह फ़ौजी, वीरेंद्र गुप्ता,अश्विनी गर्ग, दूनी चंद,सत्य पाल अग्रवाल, महेंद्र गर्ग, दिनेश गुप्ता, शिव कुमार गोयल, सुरेंद्र गर्ग, डॉ. ललित मोहन, संचित अग्रवाल के अलावा गांव वासी उपस्थित रहे।