कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की वाटर स्पोर्ट्स टीमें खेलो इंडिया में पेश करेगी दावेदारी

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की वाटर स्पोर्ट्स टीमें खेलो इंडिया में पेश करेगी दावेदारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने दी शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार रोइंग खेल को शामिल किया गया है और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रोइंग की टीमें खेलो इंडिया में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने टीम के खिलाड़ियों, खेल निर्देशक डा राजेश सोबती, कोच श्री मस्तान सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवम् खेलो इंडिया में जीतने के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करता रहे।
हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की गयी ऑल इंडिया अन्तर यूनिवर्सिटी रोइंग पुरुष और महिला चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की रोइंग मेन और वीमेन टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरआल तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निर्देशक डॉ राजेश सोबती ने इस मौके पर टीम कोच मस्तान सिंह को बधाई दी । उन्होंने कहा कि पूरे भारत में करीब 950 एआईयू एफिलिएटेड यूनिवर्सिटीज हैं और इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करना खिलाड़ियों के कठोर परिश्रम, कोच के कुशल मार्गदर्शन और खेल विभाग और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की खेल नीतियों और सपोर्ट को दर्शाता है। वाटर स्पोर्ट्स की टीमें हर वर्ष ही अन्तर यूनिवर्सिटी गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करती हैं और बहुत से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया की इस सत्र में पहली बार रोइंग को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल किया गया है जो उत्तर प्रदेश में आयोजित होंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रोइंग टीम के 15 खिलाड़ी खेलो इंडिया के लिए सेलेक्ट हो गए हैं। खेल विभाग इन सभी खिलाड़ियों की तैयारी के लिए 30 दिन के कोचिंग कैंप का आयोजन करेगा जो श्री मस्तान सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेंगे। वाटर स्पोर्ट्स का कोचिंग कैंप एसवाएएल नहर, ज्योतिसर और ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में लगाया जाता है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो संजीव शर्मा, स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान डॉ. सुभाष तंवर, उप प्रधान डा (श्रीमती) किरण आंग्रे ने भी इस उपलब्धि पर खेल विभाग की सराहना की और बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Apr 18 , 2023
थाना- निजामाबादअवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तारआज दिनांक 18.04.23 को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा अभियुक्त नीरज यादव पुत्र बाल्मीकि यादव निवासी मोहनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 21 वर्ष को मोहनपुर प्रा0 विद्यालय के पास से समय करीब 02.50 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया […]

You May Like

advertisement