प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों में भी 22 जनवरी के अवसर को लेकर प्रसन्नता की लहर

प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों में भी 22 जनवरी के अवसर को लेकर प्रसन्नता की लहर।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

7 दिनों से सभी मिलकर प्रभु राम का स्मरण करते हुए कर रहे हैं कीर्तन।

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : पूरे भारतवर्ष में अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को लेकर अद्भुत और अद्वितीय भक्ति भाव का वातावरण बना हुआ है। धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और सदस्यों में एक खुशी की लहर है। वृद्धाश्रम में पिछले 7 दिनों से सभी मिलकर प्रभु राम को मन से स्मरण करते हुए कीर्तन कर रहे हैं। दीपोत्सव को लेकर एक दूसरे से खुशियां बांट रहे हैं। वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम की मनमोहक और भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर वृद्धाश्रम में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीता वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्राओं महक, खुशी और मोक्षिता ने राम परिवार का भेष धारण कर प्रभु श्री राम के साक्षात पधारने जैसा आभास दिया। बुजुर्गों को ऐसा आभास हुआ मानों वृद्धाश्रम में स्वयं भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को लेकर साक्षात पधार रहे हों। बुजुर्गों ने मिलकर भजन किया कीर्तन किया और भगवान राम की आरती कर प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर डा. ममता सूद, सीमा बिरला और राधा अग्रवाल ने भगवान राम के प्रति भक्ति भाव के साथ कविताओं से सब का मन मोह लिया। आश्रम की बुजुर्ग बलविंदर कौर व क्षमा मल्होत्रा ने भगवान की स्तुति में अपने मन के भावों को रखा। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व निदेशक डा. विजय दत्त शर्मा ने कहा कि बदलते युग में भी प्रभु राम का साक्षात आशीर्वाद चारों ओर दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर अध्यापिकाओं रेखा और बिंदु चुघ ने भी मधुर गीतों से सब का मन मोह लिया। इस मौके पर हरिकेश पापोसा, सन्नी, शकुंतला देवी, सीता देवी, उषा सच्चर, मलकीत कौर, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, कश्मीरी लाल जैन, विजय कुमार अग्रवाल, बी. श्रीवास्तव इत्यादि भी मौजूद रहे।
भगवान श्री राम परिवार के साथ प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग एवं पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने एन.एस.एस. शिविर के दूसरे दिन भी सफाई अभियान जारी रखा

Sat Jan 20 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। छात्राओं ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का भ्रमण किया। कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने एन.एस.एस. शिविर […]

You May Like

advertisement