दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 26 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के परम शिष्य स्वामी चंद्रशेखर जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन को व्यर्थ न गँवाएँ, यह ईश्वर का सबसे अनमोल वरदान है। यह श्वास, यह क्षण, यह मानव जन्म अनगिनत जन्मों के बाद मिला है। अतः इसे केवल खाने-पीने, धन-संपत्ति संचय करने या झूठे सांसारिक सुखों को इकट्ठा करने में बर्बाद करना ईश्वरीय वरदान का हनन है। मनुष्य का जन्म केवल माया में फँसे रहने के लिए नहीं, बल्कि अपने भीतर विराजमान ईश्वर को पहचानने और उनके नाम-जप से जुड़ने के लिए हुआ है।

समय रेत की तरह हाथों से फिसल रहा है। एक-एक करके साँसें कम होती जा रही हैं और कल किसी ने नहीं देखा। माया, लोभ, अहंकार, क्रोध और झूठे दिलासे हमारे जीवन को व्यर्थ किए जाते हैं और हम सोचते हैं कि अभी भी समय है। लेकिन जो व्यक्ति ईश्वर को भूल जाता है, उसका हर दिन, हर साँस व्यर्थ हो जाती है।
स्वामी जी ने कहा कि जीवन की सफलता समय पर सब कुछ प्राप्त करने में नहीं, बल्कि समय को ईश्वर के सिमरन से जोड़कर जीने में है। ईश्वर किसी दूर आकाश में नहीं, हमारे भीतर ही विराजमान हैं। उन्हें पाने के लिए किसी घने जंगल या किसी विशेष स्थान की आवश्यकता नहीं है। बस एक पूर्ण सतगुरु की आवश्यकता है जो हमें ईश्वर से मिलाने की क्षमता रखता हो। गुरु केवल उपदेश ही नहीं देते, बल्कि धर्मग्रंथों और शास्त्रों की कसौटी पर हमारे माथे पर हाथ रखकर हमारे भीतर ईश्वर का दर्शन कराते हैं। तभी भक्ति का आरंभ होता है और मन निर्मल होता है।
महापुरुष कहते हैं कि जिस दिन व्यक्ति अपने भीतर नाम सिमरन कर लेता है, उसी दिन उसका वास्तविक जन्म शुरू हो जाता है। बाकी समय तो जीवन का एक नाटक मात्र है। इसलिए इस जन्म को व्यर्थ न जाने दें। हर सांस को ईश्वर के सिमरन से जोड़ें। हर दिन उनकी भक्ति के नाम करें।
इस जीवन को सफल बनाएं, क्योंकि यह दोबारा नहीं मिलने वाला है। जब व्यक्ति का मन प्रभु से जुड़ जाता है, तो उसका जीवन कभी व्यर्थ नहीं जाता, वह प्रभु के वरदान और कृपा से परिपूर्ण हो जाता है। अंत में साध्वी रजनी भारती जी एवं साध्वी अनु भारती जी ने मधुर भजन कीर्तन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्या पूजन भंडारा आयोजित

Sun Oct 26 , 2025
महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज द्वारा कार्तिक मास में कार्तिक महात्म के साथ होती है श्रीमद् भागवत कथा।जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम। पिहोवा, वैद्य प्रमोद कौशिक 26 अक्टूबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, […]

You May Like

advertisement