जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूटगांव के विकास की चिंता करने वाले किसान का जताया आभार

जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2022/ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कल कोनारगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्रदेश के किसानों के प्रति मान और सम्मान जताने के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। किसान के गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सेल्यूट किया। साथ ही गांव के विकास की चिंता करने के लिए उनका आभार भी जताया। दरअसल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में ग्राम अर्जुनी के किसान श्री राम कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि गांव में गौठान स्वीकृत नहीं हुआ है। गांव में गौठान के बन जाने से गांव के लोगों का विकास होगा, साथ ही महिलाओं को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान श्री राम कुमार की गांव के लोगों के विकास की चिंता करने वाली बातों को सुनकर
उनकी प्रशंसा की। साथ ही ससम्मान उनको सैल्यूट भी किया। किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>भेंट-मुलाकात कोनारगढ़</strong>

Thu Oct 20 , 2022
गोबर बेचकर 90 हजार रूपए की कमाई जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2022/ भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कल ग्राम केसला से पहुंचे गौपालक दिलेराम कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं गौधन न्याय योजना के तहत अब तक 90 हजार रूपए गोबर बेचकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित किया हूं। जिस मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

advertisement