रेलवे लाइन पार करते समय दो किशोरों इंजन की चपेट में आने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रेलवे लाइन पार करते समय दो किशोरों इंजन की चपेट में आने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो किशोरों की रेलवे लाइन पार करते समय रेल इंजन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों किशोर रेलवे पटरियों के पास पहुंचे और अचानक गुजर रहे रेल इंजन की चपेट में आ गए।
हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान करमपुर चौधरी निवासी 12 वर्षीय पंकज पुत्र ओमवीर और गायत्री नगर निवासी 14 वर्षीय आदित्य पुत्र ऋषिदेव के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में मित्र बताए जा रहे हैं और रोज की तरह सुबह अपने-अपने घरों से निकले थे।
रेलवे इंजन स्टाफ के अनुसार दोनों बच्चे रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक इंजन के सामने आ गए। घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि इंजन चालक को ब्रेक लगाने का मौका ही नहीं मिला और दोनों किशोर इंजन के नीचे आ गए। सूचना मिलते ही इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इज्जतनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक हादसे की पूरी जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों किशोर रेलवे पटरी पर क्यों गए थे।
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों किशोरों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर रेलवे फाटक या अंडरपास न होने के कारण लोग आए दिन जान जोखिम में डालकर पटरियां पार करने को मजबूर हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिरडी साई खाटूश्याम मंदिर के तत्वावधान मे हरुनगला के एक मंदिर मे कन्या विवाह समारोह, भक्तों के सहयोग से हुआ सम्पन्न

Tue May 6 , 2025
शिरडी साई खाटूश्याम मंदिर के तत्वावधान मे हरुनगला के एक मंदिर मे कन्या विवाह समारोह, भक्तों के सहयोग से हुआ सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर, श्यामगंज बरेली के तत्वावधान मे हरुनगला के एक मंदिर मे सोमवार को एक भव्य कन्या विवाह समारोह […]

You May Like

Breaking News

advertisement