पूर्व सीएम के भांजे का वीडियो वायरल, आखिर क्यों देनी पड़ी आत्महत्या की धमकी

उत्तराखंड देहरादून
पूर्व सीएम के भांजे का वीडियो वायरल, आखिर क्यों देनी पड़ी आत्महत्या की धमकी,
सागर मलिक

*पूर्व सीएम के भांजे का वायरल वीडियो… आखिर क्यों देनी पड़ी आत्महत्या की धमकी?

देहरादून पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे की आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल, 18 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप*

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम सिंह राणा द्वारा आत्महत्या की धमकी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में विक्रम सिंह ने आरोप लगाया है कि 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

विक्रम सिंह का कहना है कि उन्होंने इस धोखाधड़ी के मामले में कई बार शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

इस मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में मसूरी सीओ द्वारा इस मामले की जांच कराई जा चुकी है, लेकिन उस दौरान कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए थे।

सोशल मीडिया टीम देहरादून द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का सज्ञांन लिया गया, उक्त विडियो के सम्बंध में एसएसपी देहरादून की बाइट

अब मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोपों में दम पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनसरकारी स्कूल में बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun Aug 24 , 2025
सागर मलिक जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर […]

You May Like

advertisement