कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में भव्यता के साथ मनाया गया विलियम शेक्सपियर का जन्मदिवस

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में भव्यता के साथ मनाया गया विलियम शेक्सपियर का जन्मदिवस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा विश्व के सबसे प्रसिद्ध लेखक, बार्ड ऑफ एवन, विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन को भव्यता के साथ मनाया।
इस अवसर पर बोलते हुए अंग्रेज़ी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रश्मि वर्मा ने कहा की शेक्सपियर ने अपनी रचनाओं में मानव मूल्यों के बारे में बहुत ही सुंदर तरीक़े से लिखा है और विद्यार्थियों को उनसे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ी भाषा एवं शैली एवं व्याकरण को एक नया आयाम भी दिया। एमए अंग्रेजी के प्रीवियस और अंतिम वर्ष के छात्रों ने कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने उनके नाटकों के दृश्यों का लघु मंचन किया। विभाग के छात्र सान्या और रमनदीप ने रोमियो और जूलियट के प्रसिद्ध बालकनी दृश्य का अभिनय किया। ट्वेल्थ नाइट के सबसे चर्चित सीन पर भूपिंदर, कोमल और वंशिका ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। विभाग में शेक्सपियर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सिमरन, पलक और सान्या ने क्विज प्रतियोगिता जीती। श्रुति, मानवी और वर्षा के साथ-साथ अभिषेक, तनु, दीपाली और गोरव ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। विभाग की क्रिएटिव टीम के छात्रों ने शेक्सपियर की जीवन यात्रा को प्रदर्शित करते हुए विभाग की दीवारों को सजाया। डॉ. उपासना सिंह और छात्र तनु गर्ग, अभिषेक, अंजिता, रजनी, सिमरन, सान्या और कोमल ने मिलकर रचनात्मक टीम के रूप में काम किया।
विभाग की अध्यक्ष प्रो. रश्मि वर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और सभी छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो ब्रजेश साहनी, प्रो. सुनीता सिरोहा, प्रो. राम निवास, डॉ. विक्रम सिंह , हरविंदर कौर, डॉ. उपासना सिंह और डॉ. कामिता चुग मौजूद रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: थाना पुलिस ने भैंस चोरी कर बेचने वाले एक चोर को किया गिरफ्तार

Mon Apr 24 , 2023
थाना पुलिस ने भैंस चोरी कर बेचने वाले एक चोर को किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : दो भैंसों को चोरी करने के बाद उन्हें बेचने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसके पास से तार काटने का कटर और रुपए भी बरामद हुए।जानकारी के अनुसार […]

You May Like

advertisement