आज़मगढ़: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है – नजम शमीम


आजमगढ़ 7 सितम्बर 2023 भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला एवं शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी के प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा आरंभ किया। रैदोपुर डीएवी कालेज कालीचौरा होते हुये ऐलवल पहुंचे वहां पीसीसी सदस्य सुमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा हुयी। संचालन महासचिव अजीत राय ने किया। पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के लिये 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की थी जो 12 राज्यों दो केंद्र शासित प्रदेशों 75 जिलों एवं 76 लोकसभा क्षेत्रों से होते हुए कश्मीर पहुंच कर समाप्त हुयी। इस दौरान उन्होंने करोडों देशवासियों को प्रेम सद्भाव का संदेश दिया और देशवासियों के साथ विचारों का आदान प्रदान किया। जिसके परिणामस्वरूप देश की जनता अब ज्वलंत मुद्दों मंहगाई बेरोजगारी पर चर्चा करने लगी है। देश की जनता सभी मुद्दों पर विफल बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुये कहा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 136 दिनों तक 4081 किलोमीटर पैदल चल कर ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा को पूरा किया। यात्रा के दौरान अभूतपूर्व बेरोजगारी मंहगाई राष्ट्रीय सुरक्षा एवं बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति पर आमजन से चर्चा कर उन्हें जागरूक किया और प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश दिया। अब देश की जनता बीजेपी के नफरत की राजनीति को नकार रही है और 2024 में देश की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिये पूरी तरह तैयार है।
शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। तरह तरह के खड्यंत्र कर बीजेपी असल मुद्दो से ध्यान हटाने में लगी है। जनता चुनावों में बीजेपी को उचित जवाब देगी।
अध्यक्षीय संबोधन में पीसीसी सदस्य सुमन कुमार सिंह ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 100 छोटी सभायें 13 विशाल सार्वजनिक सभायें 12 प्रेस कांफ्रेस कर करोड़ों देशवासियों को मुहब्बत का पैगाम दिया। देश के ज्वलंत मुद्दों पर आमजन से सीधा संवाद कर उनके विचारों को जाना। भारत जोड़ो यात्रा का ऐसा असर हुआ कि बीजेपी की नफरत की दूकान का शटर गिरने लगा है। बीजेपी को सत्ता जाने का डर सता रहा है जिससे बीजेपी बौखलाहट में विपक्ष को ईडी सीबीआई से डराने का कुचक्र रच रही है। लेकिन विपक्ष अब डरने और रूकने वाला नहीं है।
पदयात्रा में रमेश राजभर, बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, अरविंद पाण्डेय, रीता मौर्य, राजबली राम, राजा राम यादव, तेजबहादुर यादव, दिनेश यादव, शीला भारती, मुन्नू मौर्य, सीमा भारती, अंजली पाण्डेय, अशोक सिंह, रियाजुल हसन, कन्हैया कुमार राव, शशिकान्त पाण्डेय, आदित्य सिंह, प्रेमा चौहान, दिवाकर प्रसाद, शाहिद खान, मिर्जा शाने आलम बेग, अरविंद जैसवार, किरन कुमारी, रियाजुल अहमद, यदुनाथ सिंह, हरेन्द्र सिंह, काजी अकीलूर्हमान, स्वदेश गुप्ता, नगीना प्रसाद मौर्य, मंजू, मो० आमिर, सोनू प्रजापति, यशवंत सिंह, जितेन्द्र कुमार, सोनू प्रजापति, बृजेश पाण्डेय, ओंकार सिंह, प्रदीप यादव, विपिन पाठक, आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व कल्याण के लिए प्रत्येक मानव को अपनाना होगा कर्म का मार्ग : बंडारु

Thu Sep 7 , 2023
विश्व कल्याण के लिए प्रत्येक मानव को अपनाना होगा कर्म का मार्ग : बंडारु। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने श्रीमद भगवद गीता प्रवचन कार्यक्रम में की शिरकत।महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज ने किए प्रवचन।25 जुलाई से चल रहा है अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवाश्रम ट्रस्ट का […]

You May Like

Breaking News

advertisement