चित्रकार संघ एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने बाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : चित्रकार संघ बरेली एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्थानीय मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली में सम्मानित किया गया I श्रीमती अलका श्रीवास्तव, ज्योति रानी, विधि रस्तोगी, गीता पांडे, किरण प्रजापति को चित्रकला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए , और श्रीमती चंद्रI देवलिया, विमला मेहरा , उमा बिस्ट बरखा तिवारी, तारा पांडे, को सांस्कृतिक सामाजिक क्षेत्र के लिए चित्रकार संघ के सचिव प्रसिद्ध चित्रकार डॉ अजय रघुवंशी एवं डॉक्टर महेंद्र कुमार सक्सेना माल अर्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया इसी अवसर पर प्रसिद्ध कवि आरपी गॉड , टिंकू, डॉ रेनू श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल द्वारा सुंदर रचनाओं से सभी का मन मोह लिया चित्रकार एवं कवित्री किरण प्रजापति ने महिलाओं से संबंधित सुंदर कविता पाठ किया श्रीमती गीता पांडे ने कुमाऊं लोकगीत सुनायाI कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के नरेश पाल गुप्ता ने की इस अवसर पर डॉ अनुराधा आर्य , रागिनी मिश्रा , ममता रंजन सर्वेश कुमार कुमार पारस बिना रस्तोगी एडवोकेट नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे I
.




