महिलाएं भी स्वदेशी के महत्व को समझ चुकी है

महिलाएं भी स्वदेशी के महत्व को समझ चुकी हैं।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महिला उद्यमियों को सम्मानित करेगा स्वदेशी जागरण मंच।

कुरुक्षेत्र, 21 मार्च : स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वाधान में महिला उद्यमी सम्मान समारोह आगामी 23 मार्च को गीता ज्ञान संस्थान में आयोजित होने जा रहा है। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक लेफ्टिनेंट (डा.) अजय जांगड़ा व स्वावलम्बी भारत अभियान के जिला समन्वयक डा. रमेश ढांडा ने समारोह की तैयारी हेतु आयोजित बैठक में बताया कि इस महिला उद्यमी सम्मान समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा बतौर मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र जिले की 21 महिला सफल उद्यमियों को सम्मानित कर अपना विशेष उद्बोधन भी देंगे। समारोह की संयोजक डा. अर्चना शर्मा व डा. सीमा ने बताया कि यह समारोह स्वदेशी की विकास यात्रा व देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती वर्ष उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। आज के युवा ही नहीं अपितु महिलाएं भी स्वदेशी के महत्व को समझ चुकी हैं। वर्तमान में महिलाएं स्वावलंबन एवं स्वरोजगार की राह पर चल कर समाज को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दे रही है। समारोह की तैयारियां हेतु स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलंबी भारत अभियान के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई। इस अवसर पर बैठक मंश प्रो. रमेश  ढांडा, डा. अर्चना शर्मा, डा. सीमा, ताराचंद, हरकेश पपोसा, गगनदीप, अमिता मित्तल, हर्षित प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बैठक के अवसर पर चर्चा करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदलते मौसम में बीमारियों के खतरे से चिकित्सा विशेषज्ञों ने किया सचेत

Sat Mar 22 , 2025
बदलते मौसम में बीमारियों के खतरे से चिकित्सा विशेषज्ञों ने किया सचेतदिनचर्या की भागदौड़ में खाने पीने की चीजों का ध्यान करना चाहिए : डा. छाबड़ा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र, 21 मार्च : सर्दी के मौसम की विदाई हो चुकी है तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement