फतेहाबाद जिला इकाई के गठन से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को मिली मजबूती : डॉ. इंदु बंसल

वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा जिला अध्यक्ष नियुक्त,सैकड़ों पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता।
चंडीगढ़/फतेहाबाद (प्रमोद कौशिक) 2 मार्च : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की फतेहाबाद जिला इकाई का गठन आज फतेहाबाद में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया इस अवसर पर फतेहाबाद के सैकड़ों पत्रकारों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सदस्यता ग्रहण की जिला इकाई के इस गठन कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा को फतेहाबाद इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये फतेहाबाद जिला इकाई का गठन किया गया है
जिस में फतेहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा को जिलाध्यक्ष व प्रमोद गर्ग को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। संघ को मजबूती देते हुए फतेहाबाद के 40 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले 5 वरिष्ठ पत्रकारों को फतेहाबाद जिला इकाई का संरक्षक बनाया गया है जिन में बृजपाल, महावीर गर्ग,सतीश अरोड़ा,पवन कुमार व सदानंद शमिल हैं। मीडिया के तीनो स्तंभों प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया को समानता प्रदान करते हुए 3 मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं जिस में टोहाना से प्रेम सिंह मेगी को प्रिंट मीडिया प्रभारी, सुशील सिंगला टोहाना को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी व बलकार सिंह जाखल को डिजिटल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
डॉ. बंसल ने बताया फिलहाल कुल 10 पत्रकारों को जिला कार्यकरिणी में स्थान दिया गया है जल्द ही इस का विस्तार किया जाएगा। जिस में उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कार्यकारिणी सदस्य व अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फतेहाबाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार गुरपाल नैन, सुशील सिंगला, महावीर गर्ग, पीयूष बंसल,सदानंद, धर्मवीर, शंकर वाधवा, पवन कुमार, कर्मवीर, संजीव गर्ग,पवन कुमार,सुखदेव मलिक, बलकार सिंह, नरेश बंसल, बंसीलाल, राधेश्याम सोनी,प्रेमसिंह मेगी, प्रवीण जग्गा, कुलदीप टिब्बी,सतीश अरोड़ा, अमित मेहता, बृजपाल, हरिचंद गर्ग, धर्मपाल सक्सेना, तरसेम सिंह, गुरमीत सिंह,मुकेश गर्ग, योगेश खनेजा, जस्सी सर्वजीत, दीपक रजक, प्रमोद गर्ग, संजीव शर्मा के साथ-साथ फतेहाबाद जिले के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।




