![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230908-WA0045.jpg)
जयराम कन्या महाविद्यालय वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग की कार्यशाला आयोजित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
विभिन्न संकायो की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।
कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविधालय के वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग द्वारा एडवांस कम्प्यूटर अकादमी के सहयोग से माइक्रो सॉफ्ट एक्सल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न संकायो की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। एडवांस कम्प्यूटर अकादमी के निदेशक राजन गाबा ने इस कार्यशाला में छात्राओं को माइक्रो सॉफ्ट एक्सल में किस प्रकार से कार्य किया जाता है के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर महाद्यिालय प्राचार्या डा. सुदेश रावल, डा. कर्निका गुप्ता, अमरजीत कौर, डा. रुचिका यादव, डा. प्रीति शर्मा, डा. अनीता शर्मा, मीनू, स्वाति, काजल, पिंकल, हरमनप्रीत कौर, चेतना, दीक्षा इत्यादि मौजूद रही। प्राचार्या वाणिज्य एवं साइंस विभाग को कार्याशाला आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यशाला में भाग लेती हुई छात्राएं एवं विशेषज्ञ।