अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी के दिशा-निर्देश में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का किया गया आयोजन

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी के दिशा-निर्देश में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर अजमेर सिंह के दिशानिर्देशन में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन “कुष्ठ रोग के खिलाफ एकजुट समावेशी और न्यायसंगत समाज की ओर” की थीम पर किया गया । तथा कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा बताया गया कि कुष्ठ रोग बहुत ही भयानक बीमारी होती है। जिसके चलते शरीर में कोढ़ जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं ।तथा हमे कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों तथा उनके परिवार का समर्थन करना चाहिए। तथा उनसे किसी भी प्रकार की कोई घृणा नहीं करनी चाहिए । तथा हम सब को एक जुट होकर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए । तथा इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं मरीजों द्वारा कुष्ठ रोग निवारण हेतु शपथ ग्रहण की गई । इस अवसर पर हिरदेश कुमार, वंदना चौहान ,सरस्वती ,रजनी आदि का विशेष सहयोग रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षणार्थी बैरक आदि मूल-भूत सुविधाओं का किया गया निरीक्षण

Sat Feb 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर-प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 के अन्तर्गत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षाफल शीघ्र घोषित किया जाना है जिसके सापेक्ष जनपद बरेली में पुरूष एवं महिला आरक्षियों का जे0टी0सी0 हेतु लगभग 1473 एवं आरटीसी हेतु 800 प्रशिक्षार्थियों का […]

You May Like

advertisement