Uncategorized

विश्व के महान जादूगर सम्राट शंकर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की भेंट

विश्व के महान जादूगर सम्राट शंकर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की भेंट

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

नई दिल्ली,30 मार्च : विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की एवं भारत की प्राचीनतम कलाओं में से एक जादू कला के विस्तार के लिए विशेष रूप से चर्चा की। विदित हो कि जादूगर सम्राट शंकर पिछले 50 वर्षों से लगातार ना केवल लोगों का स्वस्थ मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि सामाजिक जागरूकता अभियान का हिस्सा भी हैं। जादूगर सम्राट शंकर समाज सेवा में अपना एक विशिष्ट स्थान रखते हैं व उन्होंने देश विदेश में अब तक 30,000 मैजिक शो की प्रस्तुति की है जिसमें से 20,000 शो चैरिटी के लिए किए गए हैं। जादूगर सम्राट शंकर को देश विदेश के गणमान्य प्रतिष्ठित महानुभावों द्वारा अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है। इनका नाम गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डस में भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel