अखंड भारत के लिए सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था एवं मार्ग को होगा अपनाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अखंड भारत के लिए सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था व मार्ग को अपनाना होगा । गांधी उद्यान परिसर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की स्मृति में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन अशोक महान सेवा संघ द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में माननीय महापौर डॉ उमेश गौतम जी ने कहा कि महान सम्राट अशोक की शासन के समय भारत अखंड भारत था।
माननीय एम0एल0 सी0 बोहरन लाल मौर्य जी ने कहा महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक के शासन व्यवस्था में पशु पक्षी सभी का ध्यान रखा गया ।
प्रमुख वक्ता सुरेंद्र सोनकर जी ने कहा विशाल तिरंगे के नीचे सम्राट अशोक की जयंती का कार्यक्रम प्रशंसनीय है ।
अगम मौर्य जी ने महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाने के लिए अशोक महान सेवा संघ के सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी ।
डा0अनीस बेग ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारत के महान राजा रहे।
पवन सक्सेना ने कहा कि महान सम्राट अशोक के जीवन को पढ़ना और समझना होगा और उनके बताएं मार्ग पर चलना होगा ।
राजेश अग्रवाल जी ने कहा सड़कों के किनारे फलदार छायादार वृक्ष लगाने की व्यवस्था सम्राट अशोक के शासनकाल से चली आ रही है।
कार्यक्रम में श्रीमती ममता मोर्य जी को वशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया
इसके अतिरिक्त बीनू मौर्य , उर्मिला शाक्य, गीता मौर्य, राधिका मौर्य, मंजू मौर्य, को सामाजिक कार्य के लिए स्मृति चिन्ह एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया ।
आर0के0 मौर्य, मगनपाल मौर्य, डॉ तपेश मौर्य, डॉ सुरेंद्र मोर्य, डॉ अमित कुशवाहा, डॉ राकेश कुशवाहा, डॉ भूपचंद मौर्य,डॉ जितेंद्र शाक्य का विशेष संरक्षण सहयोग अशोक महान सेवा संघ के लिए रहा ।
इंजीनियर अनीस अहमद, कदीर अहमद, अशोक यादव, उमेश प्रजापति, जितेंद्र मुंडे आशु साहू, वीर कनौजिया, अनूप सागर, ओमपाल प्रजापति उपस्थित रहे ।
अशोक महान सेवा संघ के पदाधिकारी कुंवर भूपेंद्र मौर्य, चंद्रपाल मौर्य, बृज बल्लभ मौर्य, महेंद्र पाल मौर्य, मनोज मौर्य, दयाशंकर मौर्य, पोथीराम मौर्य, आर0के0 कुशवाहा, हरिओम मोर्य, हितेश सैनी, ब्रह्मानंद मौर्य, सुमित मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता मौर्य, पिंकी वाला मौर्य, शालू सैनी, मंजू मौर्य, रागिनी मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रही
मीडिया प्रभारी पवन कालरा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों, मातृशक्ति का अंत में आभार अशोक महान सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष गोविंद सैनी द्वारा किया गया!

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सख्त रुख

Mon Mar 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शहर के में सोमवार को मांझा व्यापारियों और कारीगरों के साथ एक अहम जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी सिटी मानुष पारीक ने की।एसपी सिटी ने कहा है कि चाइनीज मांझा न सिर्फ अवैध है, बल्कि लोगों की जान के […]

You May Like

Breaking News

advertisement