आत्मा से जुड़कर के जीना योग है : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 जून : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया गया।
इसी श्रृखंला में समर्थगुरू धाम के आचार्य डॉ. नरेश ज्योति ने आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शाहबाद में योगा फॉर हेल्दी एजिंग के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया।
वेलनेस और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए 300 से ज़्यादा फैकल्टी और मेडिकल स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया।
जिसमें आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. गिल, निदेशक डॉ. गुरफतेह सिंह गिल, निदेशक प्रशासन डॉ. गुनतास गिल और
प्रिंसिपल डॉ. एन.एस. लाम्बा उपस्थित रहे।
आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने विशेष बताया कि आत्मा से जुड़कर के जीना योग है। व्यक्तिगत कुशलता का विज्ञान योग है। योग का जो संबंध है वह व्यक्ति से है, कैसे आत्म विकास हो। इसलिए अध्यात्म कहते है इसको। अध्यात्म का विज्ञान है योग।
अध्यात्म का क्या मतलब हुआ ? अधि+आत्म अर्थात् आत्म विकास।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरि नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ा जनसैलाब, योग के रंग में रंगी दिल्ली

Sun Jun 21 , 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरि नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ा जनसैलाब, योग के रंग में रंगी दिल्ली सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी,दूरभाष – 9416191877 श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट एवं हीरा योगी फाउंडेशन ने आयुष मंत्रालय और डीडीए के सहयोग से आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement