तीन दिवसीय योग महोत्सव के पहले दिन ” योग और भारतीय संस्कृति ” पर योगाचार्य प्रमोद मिश्रा का उदबोधन हुआ योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है – योगाचार्य प्रमोद मिश्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा शिविर कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन ” योग और भारतीय संस्कृति ” पर प्रवचन का कार्यक्रम रहा।
कार्यक्रम का प्रारंभ गायत्री मंत्र के सामूहिक वाचन से हुआ। योगाचार्य प्रमोद मिश्रा आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने की और संचालन जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी ने किया।
मुख्य वक्ता योगाचार्य प्रमोद मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और योग एक दूसरे के पूरक हैं। भारतीय संस्कृति की पहचान का एक अवयव योग भी है। भारतीय संस्कृति ने ही योग की पहचान और अपनाने पर बल विश्व के समक्ष रखा। परिणाम यह रहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा योग दिवस 21 जून को विश्व में मान्यता प्राप्त हुई। योग से भारतीय संस्कृति भी मजबूत हुई और भारतीय संस्कृति ने योग का महत्व पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वास्तव में दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू के समान हैं। उपस्थित सभी लोगों ने योगाचार्य प्रमोद मिश्रा का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया ।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे दिन का कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6.00 बजे से सी आइ ए पार्क पर और सायं 5.00 बजे से मेघाद्रीम कालोनी में होगा।
इस अवसर पर मंडल के महामंत्री विशाल शर्मा को अलका त्रिवेदी ने तिलक किया। आचार्य मेधावृत शास्त्री ने स्वस्ति वाचन किया। तत्पश्चात् विशाल शर्मा ने जन्मदिन पर केक काटा। उपस्थित सभी लोगों ने विशाल शर्मा के मंगलमय जीवन की कामना की और उन्हें पगड़ी एवं पटका पहनाकर उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला , जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, पूर्व पार्षद महेश पंडित, राजीव कुमार अवस्थी, पंकज उपाध्याय, राकेश कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार मिश्रा विशाल शर्मा, मेधावृत शास्त्री, दीपक शर्मा, अवनीश मिश्रा, आलोक शंखधार, दीप्तांशु दीक्षित, मुकेश पांडे, विष्णु भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा एवं अलका त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“करें योग–रहें निरोग, सुखद बुढ़ापे के लिए अटेवा के संघर्ष में करें सहयोग” – नवल किशोर

Sun Jun 21 , 2026
“करें योग–रहें निरोग, सुखद बुढ़ापे के लिए अटेवा के संघर्ष में करें सहयोग” – नवल किशोर आजमगढ़, 21 जून 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अटेवा आजमगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव एवं उनके साथियों द्वारा संचालित “हर […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored