कीचड़ से भरी है राह,जोखिम से भरा है राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का सफर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली :नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी एवं स्टाफ का कॉलेज आना जाना अत्यंत मुश्किल भरा हुआ है। कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर रोजाना विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ फिसल कर घायल हो रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी चिटौली रोड पर नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की सीमा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज विगत 3 वर्षों से संचालित है जिसमें लगभग 200 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। फतेहगंज-चिटौली रोड से कॉलेज को जाने वाला रास्ता कीचड़ से भरा होने के कारण विद्यार्थी व स्टाफ आए दिन रास्ते पर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं जिस कारण बहुत से विद्यार्थियों ने विद्यालय आना भी छोड़ दिया है। इस संबंध में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेश कुमारी उपाध्याय से बात करने पर उन्होंने बताया कि कॉलेज को जाने वाले संपर्क मार्ग के दोनों और किसानों ने कटीले ब्लेड युक्त तार लगा दिए हैं जिससे खतरा और भी बढ़ गया। कई छात्र फिसल कर उन तारों की चपेट में भी आ चुके हैं। इस संबंध में अनेकों बार स्थानीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम एवं उप जिलाधिकारी महोदय को व्यक्तिगत रूप से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं किंतु समस्या का समाधान न होने से देश की भावी पीढ़ी को काफी खतरे का सामना करना पड़ रहा है और इस कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति घट रही है। एक और जहां सरकार नगर पंचायत तथा विधायक निधि का करोड़ों का बजट आवंटित करती है वहीं दूसरी ओर सरकारी इंटर कॉलेज की रास्ता का कीचड़ से बदहाल होना और इस कारण देश के होनहार छात्र छात्राओं का फिसल कर गिरना और चोटिल होना अपने आप में एक प्रश्न चिह्न है। अब देखते हैं कि होनहारों की शिक्षा को प्राथमिकता बताने वाले जिम्मेदार कब जागते हैं या विद्यार्थी यूँ ही अपनी राह पर कीचड़ में रपटने को मजबूर होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुवास में श्वान के लिए डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ, गंभीर रूप से बीमार पालतु कुत्तों को मिल सकेगा नया जीवन

Sun Jul 26 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।हिसार संवाददाता – वैभव गुप्ता दूरभाष – 9416191877 हिसार,26 जुलाई : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार ने पशु चिकित्सा सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने वेटरनरी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स में डायलिसिस सुविधा की शुरुआत कर दी […]

You May Like

Breaking News

advertisement