बरेली -अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली ने कचहरी परिसर में शरबत किया वितरित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने राहगीरो, अधिवक्ताओं और वादकारियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करते हुए बरेली कचहरी परिसर में ठंडे शरबत का वितरण किया। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जेठ माह की पूर्णमासी के उपलक्ष्य में बड़े उत्साह और उमंग के साथ ठंडे शरबत की सेवा की जिससे तमाम लोगों को गर्मी से बेहद राहत मिली। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह,जिला संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना, महामंत्री हजारी लाल,राजेंद्र प्रसाद मम्मा, प्रेम सिंह, नवीन शर्मा,सोमपाल,डी डी पाण्डे,अरुण गुप्ता, पूनम चंद्रा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली -प्रशासनिक न्यायाधीश सरल श्रीवास्तव से बरेली बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Tue Jun 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री सरल श्रीवास्तव ने रविवार प्रातः अन्यत्र जाते समय सर्किट हाउस, बरेली में अल्प विश्राम किया। इसकी जानकारी मिलने पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हरित एवं सचिव श्री दीपक पांडे ने समय लेकर उनसे शिष्टाचार […]

You May Like

Breaking News

advertisement