रोडवेज ने बाइक सवार के मारी टक्कर एक की हुई मौत दो लोग हुए घायल

रोडवेज ने बाइक सवार के मारी टक्कर एक की हुई मौत दो लोग हुए घायल
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , नेशनल हाईवे पर राधा-कृष्ण मंदिर के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गूला निवासी भगवान दास एवं उनके दो अन्य साथी परसा खेड़ा फैक्ट्री से काम करके वापस लौट रहे थे। तभी फतेहगंज पश्चिमी राधा कृष्ण मंदिर के सामने रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद तीनों लोगों को घायल अवस्था में खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भगवान दास को मृत घोषित कर दिया। रोडवेज बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोड पर काफी दुर तक खिचडती चली गई गई।
इस दुर्घटना में घायल हुए ब्रज किशोर उर्फ वीरेंद्र और अजय
पाल उर्फ बंटी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया, जहां से उन्हें नवोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक भगवान दास तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
मृतक के छोटे भाई राम प्रकाश ने बताया कि मृतक भगवान दास राज मिस्त्री के साथ लेवर का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
मृतक भगवान दास अपने पीछे पत्नी संगीता व दो बच्चे लड़की 9 बर्ष मधू और लड़का 6 बर्ष आलोक को रोते बिलखते छोड़ गया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।




