थानपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,जिला बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी रेलवे विभाग में तैनात ट्रेन मैनेजर राम लखन पुत्र बाबूराम के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जिससे घर में रखा सारा घरेलू सामान, जरूरी दस्तावेज़ व कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामलखन रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर बरेली में तैनात हैं। घटना के समय वे अपनी पत्नी सरोज के साथ शॉपिंग के लिए बरेली मार्केट गए हुए थे। बुधवार दोपहर मे घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गांव वालों के द्वारा सूचना दिए जाने पर दंपति घर पहुँचे तो देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग में बीमा पॉलिसी, वाहन की आरसी, जमीन से संबंधित कागजात, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जल गए। इसके अलावा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, एसी, सीलिंग फैन, एलसीडी टीवी, मिक्सर, साउंड सिस्टम, फर्नीचर, कपड़े तथा सोने-चांदी के आभूषण समेत पूरा घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित रामलखन ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को तस्करा इत्तफाकिया दर्ज कर लिया है। गनीमत रही कि इस भीषण आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने विशेष बच्चों के साथ मनाया वार्षिक उत्सव

Fri Feb 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 फरवरी 2026 को वात्सल्य सेवा संस्थान, रेजिडेंसी गार्डन, बरेली में विशेष बच्चों के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना […]

You May Like

advertisement