थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : गत दिवस थाना प्रभारी भोजीपुरा मय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ बदमाश गौकशी की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो समय करीब 02:10 बजे बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें एक गोली कां0 रिंकू के बाजू को छूते हुए निकल गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में राजू पुत्र अली जान कुरैशी निवासी मोलागढ़ थाना भोजीपुरा बरेली के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस व एक अवैध छुरी बरामद हुई। साथ ही इकराम पुत्र छोटन निवासी वार्ड-9 धौराटांडा को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से गौकशी के उपकरण बरामद हुए। अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग जारी है। घायल अभियुक्त व घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोजीपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/26 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से संबंधित हैं। अभियुक्त राजू उपरोक्त के विरुद्ध लगभग 18 अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एस०एम०खान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल बब्लू के दावतनामे पर विद्यालय के वार्षिक सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पटीशन प्रोग्रेस का किया आयोजन

Mon Feb 16 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : एस०एम०खान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रेस्पेक्टेड बब्लू Sir के दावतनामे पर विद्यालय के वार्षिक “सामान्य ज्ञान क्विज़ कम्पटीशन” प्रोग्रेम में जोशो ख़रोश के साथ शिरकत रही, इस ख़ुसूसी मौक़े पर शहर-ए-बरेली के तमाम शिक्षण संस्थानों के डायरेक्टर, तालीमी एतबार से दानिश्वर और मारूफ़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement