Uncategorized

10 लाख कुंतल गन्ना अब भी खेत में,घोसी चीनी मिल बंद किसान परेशान

10 लाख कुंतल गन्ना अब भी खेत में,घोसी चीनी मिल बंद किसान परेशान।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने विधायक से बताई व्यथा, समाधान का आश्वासन।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र के किसानों का लगभग 10 लाख कुंतल गन्ना अभी भी खेतों में पड़ा है,जबकि घोसी चीनी मिल में पेराई का काम बंद हो गया है। सठियांव चीनी मिल की क्षमता कम होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने विधायक सगड़ी डॉक्टर एच एन सिंह पटेल को रोककर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।विधायक ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
सगड़ी तहसील के उत्तरी भाग में प्रवाहित सरयू नदी की तलहटी में बसे देवारा के किसान मुख्य रूप से गन्ने की खेती करते हैं। जनपद में सबसे ज्यादा गन्ना देवारांचल में ही पैदा होता है। पहले यहां का गन्ना घोसी चीनी मिल में पेराई के लिए जाता था। कुछ दिनों पूर्व सठियांव चीनी मिल द्वारा भी लगभग 7 तौल केंद्रों का गन्ना क्रय करना शुरू कर दिया। इस दौरान घोसी चीनी मिल ने यहां की किसानों का गन्ना लेना बंद कर दिया। विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने इस मामले को विधानसभा में प्रश्न पहर के दौरान उठाया, तो अधिकारी सक्रिय हुए।खेतों में पड़े गन्ने का सर्वे भी किया गया। इस बीच घोसी चीनी मिल बंद हो गई। अब किसान खेत में खड़े गन्ने को लेकर काफी परेशान है।
इस संबंध में विधायक ने बताया कि लगभग 10 लाख कुंतल गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। सठियांव चीनी मिल से प्रतिदिन केवल 35 000 कुंतल गन्ने की ही पराई होती है। ऐसे में केवल सगड़ी के किसानों का गन्ना ही पेराई करने में काफी समय लग जाएगा। किसान की आगे की फसल की तैयारी चौपट हो जाएगी। मैं गन्ना विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का जल्द ही समाधान कराऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel