थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा वांछित स्मैक तस्कर को किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात वांछित स्मैक तस्कर गौतम को घेराबंदी कर गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया।उसके पास से 312 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।इस मामले में स्मैक तस्कर अजय चार दिन पहले जेल जा चुका है।जबकि प्रशांत उर्फ प्यारे गुर्जर फरार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके सोमवार देर रात पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे के यात्री सीट के पास से गांव भोलापुर निवासी गौतम को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 312 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।थाना लाकर पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह अधिकतर उत्तराखंड में रहता है।अज्ञात ट्रक चालकों से स्मैक खरीदकर चार दिन पहले जेल जा चुके गांव भोलापुर निवासी अजय को बेचने को देता था।खुद भी उत्तराखंड में बेचकर अपना खर्च चला लेता हूं।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपी गौतम को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया।फरार प्रशांत उर्फ प्यारे गुर्जर को भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“हेरिटेज से हाई परफॉर्मेंस तक” खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी प्रतिभाओं को 

Wed Apr 1 , 2026
मिल रहा राष्ट्रीय मंच-केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने मंगलवार की शाम धरमपुरा क्रीडा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आयोजित प्रतियोगिता स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस आयोजन को […]

You May Like

advertisement