शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी दर्शनों हेतु 114वीं बस यात्रा हुई रवाना

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी दर्शनों हेतु 114वीं बस यात्रा हुई रवाना

फिरोजपुर 28 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

फिरोजपुर शहर से भगवती मां की अपार कृपा से 114वीं यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बस की रवानगी की रसम युवा समाज सेवी भाई गगन कक्कड़ जी (कक्कड़ बूट हाउस) के परिवार द्वारा अदा की गई। माता रानी इन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। यह बस कांशी नगरी से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और पिछले 10 सालों से यह सेवा निभा रही है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता है। जिसमें सोसायटी द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में मरीजों के लिए रात्रि गर्म दूध की सेवा चलाई जा रही है और मां अन्नपूर्णा रसोई (₹10 थाली)का भी शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, मणी पुरी, धीरज भारद्वाज रितिक जशनदीप मोंटी शर्मा यशपाल साहनी शुभ झांजी शशि हांडा विकास छाबड़ा विकी हांडा अश्वनी वधावन निखिल मनचंदा हर्ष मोंगा आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: भाजपा सरकार के नौ साल पूरे, प्रदेश कांग्रेस ने पीएम से सिलसिलेवार पूछे ये नौ सवाल,

Sun May 28 , 2023
सागर मलिक देहरादून: केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार से नौ सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने ”नौ साल, नौ सवाल” शीर्षक से एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement