Uncategorized

147वीं मासिक बस यात्रा मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी दरबार के दर्शनों हेतु हुई रवाना: एक प्रयास सोसाइटी

(पंजाब) फिरोजपुर 28 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  भगवती मां की अपार कृपा से 147वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी इत्यादि रमणीक धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम बड़े भाई विशाल जी द्वारा निभाई गई इस मौके पर प आशीष शास्त्री जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके बस को रवाना किया गया।उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। 

          सरबजीत शर्मा ने बताया कि यह बस कांशी नगरी, मनजीत पैलेस, मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए चाय नाश्ता सहित भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है।

       इस अवसर पर पवन भाटिया,सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,मोंटी शर्मा, सुरिंदर शर्मा, लाड़ी ककड़,लोकेश तलवार,आदि उपस्थित रहे। 
       एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel