उत्तराखंड डीएम के निर्देश पर सालों बाद खुली 17 नई सस्ते गल्ले की दुकानें

उत्तराखंड
डीएम के निर्देश पर सालों बाद खुली 17 नई सस्ते गल्ले की दुकानें,
सागर मलिक

हजारों उपभोक्ताओं को राहत, दर्जनों परिवारों को मिला रोजगार

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर देहरादून में वर्षों बाद 17 नई सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का आवंटन किया गया है।
इससे न केवल हजारों राशन कार्डधारकों को राहत मिलेगी, बल्कि कई परिवारों को स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त हुआ है।

शहरी मोहल्लों में लंबे समय से राशन दुकानों की कमी के चलते लोग भीषण गर्मी, सर्दी और बारिश में भीड़ में लगने को मजबूर थे। यह समस्या तब और गंभीर हो गई जब पहले से संचालित दुकानों पर उपभोक्ता भार अत्यधिक बढ़ गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूर्ति विभाग की वर्षों से धूल खा रही पत्रावलियों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाई।
शासन के दिशा-निर्देशों के तहत “इन्वेस्ट उत्तराखंड पोर्टल” के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों पर चयन समिति की संस्तुति के आधार पर दुकानें आवंटित की गईं।

इन क्षेत्रों में आवंटित हुईं दुकानें:

क्लेमेनटाउन क्षेत्र: लक्खीबाग (जुबेर अंसारी), भारूवाला इन्द्रपुरी फार्म (अशोक कुमार परिहार), भंडारी बाग (नूपुर गोयल)

डालनवाला क्षेत्र: बरीघाट कैनाल रोड (सुशीला)

मियावाला क्षेत्र: नत्थुवाला (सिद्धार्थ अरोड़ा)

प्रेमनगर क्षेत्र: शांति बिहार गोविंदगढ़ (सूर्य ढींगरा), विजय पार्क (सतीश)

रायपुर प्रथम क्षेत्र: नेहरू ग्राम (अनुपमा यादव), जैन प्लॉट वाणी विहार (शशांक)

ऋषिकेश क्षेत्र: आईडीपीएल कॉलोनी (प्रीति दीक्षित)

सहसपुर क्षेत्र: चंद्रबनी चोयला (मोहित सिंह)

देहराखास-कारगी क्षेत्र: (बैजंती माला यादव)

दीपनगर-वैशाली-ब्रहमपुरी: (जसवीर सिंह)

बंजारावाला: (अलीशा जावेद)

रायपुर द्वितीय: हरबंशवाला (आशामा खातून)

महेश्वरी विहार: (पुलमा)

प्रशासन की यह पहल जनहित, पारदर्शिता और सुलभता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जो निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर आम जनता को राहत पहुंचाने पर केंद्रित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : पंडित सूरज प्रकाश

Mon Jul 28 , 2025
श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। फिरोजपुर 27 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement