07 दिसम्बर को अमीन भर्ती परीक्षा: 16 जिलों में 2.30 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे

व्यापम ने जारी किए दिशा-निर्देश

कोण्डागांव, 19 नम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 07 दिसम्बर 2025 को किया जा रहा है। यह परीक्षा राज्य के 16 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि परीक्षा सीमित जिलों में हो रही है, लेकिन इसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार अभ्यर्थी परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें ताकि परीक्षा दिवस पर किसी तरह की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जिससे फ्रिस्किंग और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 11रू30 बजे बंद कर दिया जाएगा क्योंकि परीक्षा ठीक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग पहनना वर्जित रहेगा। केवल बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारना होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक वेशभूषा वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले केंद्र में रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल की अनुमति रहेगी और कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्र में कोई भी संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित किया गया है। व्यापम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन लेकर आने की अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर

Wed Nov 19 , 2025
बोकरामुड़ा कला शिविर में 340 व्यक्ति हुए शामिल जोगनीपाली  सरायपाली में शिविर 20 नवम्बर को महासमुंद 19 नवंबर 2025/ जिला में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण करने, पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने […]

You May Like

advertisement