आदेश अस्पताल में बच्चेदानी का ऑप्रेशन कर निकाली 4 किलो वजनी रसोली

आदेश अस्पताल में बच्चेदानी का ऑप्रेशन कर निकाली 4 किलो वजनी रसोली।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अंबाला आदेश : आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में महिला का बच्चे दानी का आप्रेशन कर 4 किलो की रसोली निकाली गई है। यह आप्रेशन डा. सतवंत कौर व उनकी टीम द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। यह जानकारी देते हुए डा. सतवंत कौर ने बताया कि 47 वर्षीय महिला जो कि पिछले 6 महीनो से असहनीय पेट दर्द और अत्यधिक अनियमित माहवारी से पीड़ित थी जोकि आदेश अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में उपचार करवाने के लिए पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला को बच्चेदानी में काफी बड़ी रसोली थी, जिस कारण उसे यह सारी समस्या हो रही थी। जिस पर पूर्ण इलाज के लिए ऑप्रेशन आवश्यक था और जिस पर मरीज को अस्पताल में भर्ती करके ऑप्रेशन के लिए फिट किया गया। जिस पर बच्चेदानी की 4 किलो रसोली का सफलतापूर्वक ऑप्रेशन किया। ऑप्रेशन के कुछ ही दिन पश्चात् मरीज को सही हालत में छुट्टी दे दी गयी है।
आप्रेशन कर निकाली गई 4 किलो वजनी रसोली को दिखाते चिकित्सक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर की उन्नत भारत सेवाश्री 2023 की कार्यवाही आरंभ

Tue May 2 , 2023
श्री दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर की उन्नत भारत सेवाश्री 2023 की कार्यवाही आरंभ। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरिद्वार (कनखल)। उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लिया। उत्तराखण्ड कार्यकारिणी की चयन […]

You May Like

Breaking News

advertisement