श्री रामशरणम आश्रम मोगा में 43वें टीकाकरण कैंप का हुआ अयोजन

डा: हितेंद्र कलेर सिविल सर्जन मोगा एवं टीकाकरण अधिकारी डा:अशोक सिंगला ने किया कैंप का उद्घाटन

मोगा : 30 दिसंबर [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := आज श्री रामशरणम आश्रम मोगा में [कोविड -19] कारोना महांमारी से बचाव हेतु 43वें टीकाकरण कैंप का अयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन डा: हितेंद्र कलेर सिविल सर्जन मोगा एवं टीकाकरण अधिकारी डा: आशोक सिंगला ने किया। श्री रामशरणम आश्रम के मुख्य संचालक प्रदीप बजाज एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें बुक्का भेंट करते हुए सम्मानित किया। सिविल सर्जन ने अपने संबोधन में बताया कि करोना महांमारी से बचाव हेतु हमें सरकार के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। सेहत विभाग की ओर से बिल्कुल निःशुल्क टीकाकरण कैंपों का अयोजन हो रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए। सेवादारों के सहयोग से आश्रम में टीकाकरण कैंप बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। इस प्रकार प्रदीप बजाज एवं उनकी समूह टीम बधाई के पात्र हैं।डा: सिंगला ने कहा कि अधिकांश लोग इस आश्रम में वैक्सीन ले कर श्री गुरू महांराज का आशीर्वाद प्राप्त करना पसंद करते हैं। प्रदीप बजाज ने बताया कि श्री गुरू महांराज की अपार कृपा से [सोमवार वीरवार एवं शुक्रवार] हफ्ते में मे तीन दिन टीकाकरण कैंप में सुबह 10 बजे लोगों को आना चाहिए। आश्रम की ओर से टीकाकरण टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री रामशरणम आश्रम के सेवादार हरीश सिंगला,प्रशोतम,विजय शर्मा,दविंद्र मलिक,बाबी, सुरेश राणा,वैभव,राकेश,मनीष मित्तल,मधू, अनीता इत्यादि ने इस कैंप में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:मेहनगर के उठनी उत्तम नगर के टिसउरा मोड़ पर किराने की दुकान से हुई चोरी पीड़ित में तहरीर देकर लगायी न्याय की गुहार पुलिस जांच में जुटी

Thu Dec 30 , 2021
मेहनगर के उठनी उत्तम नगर के टिसउरा मोड़ पर किराने की दुकान से हुई चोरी पीड़ित में तहरीर देकर लगायी न्याय की गुहार पुलिस जांच में जुटी मेहनगर थाना के अंतर्गत उटनी उत्तम नगर के टिसउरा मोड़ पर किराना स्टोर की दुकान से चोरों ने नगद सहित अन्य सामान पर […]

You May Like

advertisement