जयराम विद्यापीठ में 5 दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ व दो दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ

जयराम विद्यापीठ में 5 दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ व दो दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अनेकों संत महापुरुष होंगे शामिल।
 
कुरुक्षेत्र, 2 नवम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में 5 दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ व दो दिवसीय श्री मद भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में 9 से 13 नवम्बर तक 5 दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ होगा। 12 एवं 13 नवम्बर को श्री मद भागवत गीता ज्ञान यज्ञ होगा। 13 नवम्बर को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि इस मौके पर महामडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती, कार्ष्णि स्वामी अमृतानंद महाराज एवं बालयोगी ज्ञाननाथ महाराज मुख्य वक्ता होंगे। इस कार्यक्रम के समन्वयक यति सत्यदेवानन्द होंगे। उन्होंने बताया कि विश्व शांति और मानवता की रक्षा का एकमात्र मार्ग केवल और केवल श्रीमद भगवत गीता से ही प्रशस्त होगा। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से यह अभियान शुरू होगा जो सम्पूर्ण विश्व में पहुँचाया जाएगा। जिसके प्रथम चरण में भारतवर्ष के सभी तीर्थो में यह महायज्ञ किया जाएगा और सनातन धर्म को जागृत किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले महायज्ञ में अनेकों संत महापुरुषों के साथ श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इस अवसर राज कुमार पांचाल, धर्मेंद्र शर्मा, पंकज राणा, बिल्लू गिल, गुरनेक थडोली आदि उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम शहीदी स्मारक वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सर्वश्रेष्ठ सम्मान को जय भगवान सिंगला ने ग्रहण किया

Wed Nov 2 , 2022
प्रेरणा वृद्धाश्रम शहीदी स्मारक वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सर्वश्रेष्ठ सम्मान को जय भगवान सिंगला ने ग्रहण किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने कुरुक्षेत्र के लिए राष्ट्रीय सम्मान को किया हासिल।प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक की मिट्टी […]

You May Like

advertisement