रोहिला राजपुत सभा द्वारा मनाई गई रणबीर सिंह रोहिला की 820 वीं जयंती

रोहिला राजपुत सभा द्वारा मनाई गई रणबीर सिंह रोहिला की 820 वीं जयंती।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : रोहिला राजपूत सभा कुरुक्षेत्र द्वारा ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयन्ती मनाई गई। सबसे पहले सभा के प्रधान श्री जगमोहन जी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर रोहिला राजपूत सभा करनाल के प्रधान सतपाल रोहिला द्वारा माल्यार्पण किया गया। सभी सदस्यों द्वारा महाराजा जी की प्रतिमा पर फूल अर्पण किए गये। सतपाल रोहिल्ला, जगमोहन रोहिल्ला तथा वीरेन्द्र द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर राजबीर रोहिला, प्रदीप रोहिला, परमजीत रोहिला, सुभाष रोहिला, तुलसी रोहिला, यतींद्र रोहिला, रणदीप रोहिला, कर्ण रोहिला, अक्षित रोहिला आदि उपस्थित रहे। सतपाल रोहिला ने रणबीर सिंह रोहिला की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
रणबीर सिंह रोहिला की 820वीं जयंती पर उनके चित्र पर नमन करते हुए रोहिला राजपुत सभा के गणमान्य व्यक्ति।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में श्री मद भागवत कथा 28 अक्तूबर से 29 नवंबर तक

Wed Oct 25 , 2023
पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में श्री मद भागवत कथा 28 अक्तूबर से 29 नवंबर तक। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आश्रम में कथा वाचिका स्वयं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज होंगी। कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में 28 अक्तूबर से 29 नवम्बर तक श्री मद भागवत कथा का […]

You May Like

Breaking News

advertisement