श्री मारकंडेश्वर मंदिर में हुआ कूष्माण्डा स्वरूप का पूजन

श्री मारकंडेश्वर मंदिर में हुआ कूष्माण्डा स्वरूप का पूजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया मां दुर्गा का चौथा स्वरूप आदिशक्ति है
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मां भगवती की अखंड ज्योति पर हुई पूजा।

कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : चैत्र नवरात्रों के चलते मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर अखंड पूजन चल रहा है। मां भगवती की अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने दुर्गा सप्तशती के पाठ में बताया कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप के रूप मां कूष्मांडा की पूजा और अर्चना की जाती है। माना जाता है कि सृष्टि की उत्पत्ति से पूर्व जब चारों ओर अंधकार था और कोई भी जीव जंतु नहीं था तो मां दुर्गा ने इस अंड यानी ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण उन्हें कूष्मांडा कहा जाता है। सृष्टि की उत्पत्ति करने के कारण इन्हें आदिशक्ति नाम से भी अभिहित किया जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, डा. विजय कालड़ा, सुगंधा कालड़ा, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, मंजीत कौर, सुखवंत कौर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
नवरात्र महोत्सव पूजन के अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत राजेंद्र पुरी ने बताया समाज के साथ मिलकर नवरात्र उत्सव मनाने से दुर्गा मां के आशीर्वाद एवं आनंद की प्राप्ति होती है

Fri Apr 12 , 2024
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया समाज के साथ मिलकर नवरात्र उत्सव मनाने से दुर्गा मां के आशीर्वाद एवं आनंद की प्राप्ति होती है। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नवरात्रों में मां भगवती शक्ति स्वरूप में भक्तों के साथ होती है। कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी […]

You May Like

advertisement