कनौज: मक्का के खेत मे 9 वर्षीय बेटी का शव मिला, घर में मची चीख-पुकार , पुलिस जांच में जुटी

मक्का के खेत मे 9 वर्षीय बेटी का शव मिला, घर में मची चीख-पुकार , पुलिस जांच में जुटी ,

✍️ ब्यूरो कन्नौज
कन्नौज। हसेरन क्षेत्र के गांव मे 9 वर्षीय बेटी मक्का के खेत में पड़ा मिला। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर के सभी स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मक्का के खेत में सब देखे जाने से गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गया । पुलिस जांच में जुटी। हसेरन क्षेत्र के अरूहो गांव मे 9 वर्षीय नाबालिग बेटी शैलजा पुत्री कमलेश उर्फ भूरे कठेरिया की बेटी का सब गांव से बाहर मक्का के खेत में पड़ा मिला। सूचना लगते ही घर परिवार व क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों का जमावड़ा लग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। नाबालिग बेटी की मां छोटी बिटिया ने जानकारी देते हुए बताया हमारी बेटी पांच भाई बहनों में सबसे छोटी है। जिसमें 4 लड़कियां वह एक लड़का है। यह हमारी सबसे लाडली व छोटी बेटी है। शैलजा कक्षा पांच की छात्रा है। कल दोपहर 2:00 बजे से यह घर से निकल गई। जब देर शाम घर वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। घर के सभी लोगों ने गांव के आसपास खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल सका। मृतक की मां ने जानकारी देते हुए बताया रात 11:00 बजे तक ढूंढने का प्रयास किया पर वह बिटिया नहीं मिली। आज सुबह जब उसका शब मक्का के खेत में देखा गया तो सनसनी फैल गई। घर परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है वही घर के लोगों ने निर्मम हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही कन्नौज पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा , छिबरामऊ क्षेत्राधिकारी शिव कुमार थापा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर उपस्थित है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि में अव्वल के बाद सिनेमा में भी अव्वल होगा हरियाणवी सिनेमा: सुनील ढींगड़ा

Thu May 19 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा कला परिषद और सोसायटी फाॅर आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पाँँचवें हरियाणा अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह का दूसरा दिन। कुरुक्षेत्र, 19 मई : कृषि प्रदेश कहे जाने वाले प्रदेश में फिल्मों को लेकर एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव […]

You May Like

advertisement