जविपा सुप्रीमो अनिल कुमार ने कहा – अपराधियों के आतंक से त्रस्त है पूर्णिया
जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज पूर्णिया में प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बिहार में अपराध की बहार ले आई है, जिससे अछूता पूर्णिया भी नहीं है। आज पूर्णिया की जनता भी अपराधियों के आतंक से त्रस्त है। इस महाजंगल राज में अपराधियों को सुरक्षा और आम जनता को भय मिल रहा है।
कुमार ने उक्त बातें आज पूर्णिया में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अफसरशाही भरपूर है। भाजपा और जदयू के सामंती मानसिकता वाले लोगों ने शासन – प्रशासन पर कब्जा कर रखा है। यह बिहार की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। ऐसे में हम बाबा साहब के संविधान के अनुसार चलने वाले लोग आज संगठन निहित शक्ति को बढ़ाने आएं हैं।
बैठक में पूर्णिया जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन पूर्णिया युवा अध्यक्ष प्रशांत विश्वास प्रदेश महासचिव रविंद्र कुमार सिंह उर्फ रवि कुशवाहा सर पूर्णिया सदर विधानसभा प्रत्याशी डगरूआ प्रखंड अध्यक्ष रमन मिश्रा कोयला पंचायत अध्यक्ष मुकेश मंडल कटिहार जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंहा मुख्य रुप से मौजूद रहे।