भाजपा कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन से जुड़कर संगठन को बनाए मजबूत : विवेक पाठक
जलालाबाद-:
भाजपा की ओर से केंद्र से लेकर राज्य तक माइक्रो डोनेशन का कार्य चल रहा है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डोनेशन कार्यक्रम में जुड़कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ना है और संगठन को मजबूत बनाना है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक पाठक ने कहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भाव से पार्टी में 365 दिन कार्य करने वाले कार्यकर्ता है। अन्य दलों में ऐसा नहीं होता है। अन्य दल चुनाव के समय में आते हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं, लेकिन भाजपा का अपना नीति और सिद्धांत है जिसके हिसाब से कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते हैं। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को सजगता से काम करने की आवश्यकता है। क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जुड़कर संगठन की संरचना को मजबूत करते हुए काम कर सकते हैं और हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं तो क्षेत्र में हमारी एक अलग पहचान भी होनी चाहिए कि हम राष्ट्रवादी विचार और समग्र विकास का विचार लेकर कार्य करने वाले दल के कार्यकर्ता है।