पोखर को बनाया जायेगा पर्यटक स्थल
अररिया
जाप नेता सह बगुलाहा पंचायत के मुखिया प्रिंस विक्टर ने अपने पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के साथ-साथ अब ग्रामीणों के सहयोग से पोखर का भी सौंदर्यकरण करने जा रहे हैं। बगुलाहा पंचायत के मुखिया अपने निजी कोष एव वार्ड सदस्य तथा ग्रामीणों के सहयोग से आदर्श पोखर का निर्माण किया जा रहा है, जिसे बुधवार को मुखिया अपने समर्थकों व ग्रामीणों के साथ पोखर का निरीक्षण किया। मुखिया प्रिंस विक्टर ने बताया कि इस पोखर को पर्यटक स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि पंचायत का और बेहतर से बेहतर विकास हो सके। इस मौके पर समर्थकों के अलावे वार्ड सदस्य व ग्रामीण जन मौजूद थे।
Next Post
बिहार: विश्व हाईपरटेंशन दिवस : 30 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति हो सकता है हाई ब्लडप्रेशर का शिकार
Thu May 19 , 2022