✍️ कन्नौज ब्यूरो
कन्नौज । जनपद कन्नौज के तिर्वा गैस गोदाम क्रासिंग के पास पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। डग्गामार वाहनों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोककर चेकिंग अभियान के तहत कागजों को चेक कर पूर्ण ना होने पर उनके चालान काट दिए। यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व मे चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन स्वामियों में हड़कंप रहा। आवागमन कर रहे वाहनों की तलाशी ली गई। कागज पूर्ण न होने पर दर्जनों वाहनों के चालान काट दिए गए। बहनों में सवारियां अधिक होने पर भी चालान काटे गए। यातायात प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया चेकिंग अभियान के दौरान सड़कों पर डग्गामार फर्राटा भर रहे वाहनों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा अवैध वाहनों का चालान किया गया।
Next Post
कनौज: दरिंदगी करने वाले पर हुई कार्रवाई , 9 वर्षीय दलित की बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fri May 20 , 2022
You May Like
-
2 years ago
पुलिस ने चलाया सघन बाइक चेकिंग अभियान