आज़मगढ़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला

आजमगढ़:सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हिन्दू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहें पर भाजपा समर्थकों द्वारा सपा प्रमुख का प्रतिकात्मक पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी प्रकट करते हुए शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहाकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बयान दिया गया कि कहीं भी एक झंडा गाड़कर पत्थर रख दीजिए, वहीं मंदिर तैयार हो गया। इस बयान से साफ है कि अखिलेश यादव की मानसिकता हिन्दू धर्म विरोधी हो चुकी है। श्री मिश्रा ने कहाकि शायद सपा प्रमुख को को यह नहीं पता कि हिन्दू धर्म में मंदिर बनाते समय देवी-देवीताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाती हे। अखिलेश यादव में अगर हिम्मत है तो वह कहें कि कहीं भी ईंट जोड़कर हरे रंग से रंग दिया जाए तो मजार बन जाती है और जमीनों को कब्जा करने का साधन बन जाती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़: लावारिस युवक का शव बरामद

Sat May 21 , 2022
बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के संगापुर गाँव के सीवान के ताल के समीप शुक्रवार को 10 बजे के लगभग एक लावारिस युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी उम्र 35 वर्ष है ।सूत्रों के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के संगापुर गांव के ताल के सिवान के पास शुक्रवार को 10:00 […]

You May Like

advertisement