कन्नौज
ग्यासपुर खडिनी निवासी अंकित के रूप में हुई अज्ञात शव की शिनाख्त।
अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन कन्नौज l क्षेत्र के कठार गांव बंबा पुलिया पर अज्ञात का शव पानी में वहकर आया था। जिसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। वही इसकी शिकायत चौकी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शब की शिनाख्त दूसरे दिन अंकित उम्र 22 वर्ष पुत्र बालक राम निवासी ग्राम ग्यासपुर खढनी के रूप में हुई। मृतक अपनी बहन सपना के घर किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा हुसैनपुर गांव में 6 माह से रह रहा था। 14 जुलाई को अपनी बहन के घर से कहीं चला गया। काफी खोजबीन करने पर उसका पता न चल सका। घर के लोगों ने किशनी थाने में 15 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई प्रशांत वही छोटा भाई करन कुमार है। बड़े भाई प्रशांत ने जानकारी देते हुए बताया अखबार में समाचार निकलने से जानकारी हुई है। इंदरगढ़ थाने पहुंचकर पता चला हमारा छोटा भाई अंकित है। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मां ऊसा देवी सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।