श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ श्री गणेश विकट संकट चतुर्थी का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया भगवान श्री गणेश की शरण में मिलती है कष्टों से मुक्ति।

कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में श्री गणेश विकट संकट चतुर्थी के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश की अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर भगवान श्री गणेश से सर्व कल्याण की कामना की गई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि विकट संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता तथा सुखकर्ता माना गया है। उनकी शरण में आने के बाद जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है।
विधि-विधान से गणेश जी का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती है व उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से ही ऋषि मारकंडेय को यमराज से मुक्ति मिली थी और अमरत्व का वरदान मिला था। इसलिए भगवान शिव के परिवार के साथ ऋषि मारकंडेय की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, सुखबीर, सुक्खा सिंह, संतोष देवी, प्रीति शर्मा, सुमन इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री गणेश संकट चतुर्थी के अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में राजस्थान के श्रीगंगानगर एवं जयपुर से पहुंचे परिवार

Sat Apr 27 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रेरणा वृद्धाश्रम में राजस्थान से आए परिवारों के बच्चों ने भी बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत किया तथा विचार किए सांझा। कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : अपनों के द्वारा नकारे गए एवं घरों से निकाले गए बुजुर्गों को पिछले कई वर्षों से आश्रय दे रहे प्रेरणा वृद्धाश्रम […]

You May Like

advertisement