![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220719-WA0084.jpg)
महंगाई के विरोध में सपा की महिलाओ का प्रदर्शन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव शशिमा सिंह दोहरे ने आज कलेक्ट्रेट पर बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान शशिमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनाज, दूध, दही, पनीर, मैदा पर पांच फीसदी जीएसटी लगा दिया है। 70 साल में पहली बार ऐसा किया गया है। जिससे महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। शशिमा ने कहा कि रसोई गैस के दाम 1050 से ऊपर करके सरकार ने पहले ही महिलाओ की कमर तोड़ दी है। बेरोजगार युवा दर दर की ठोकरें खा रहा है। सरकार प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ सांप्रदायिक एजेंडों को बढ़ा रहे हैं जिससे प्रदेश में जिले जिले में अशांति पैदा हो रही है।
उन्होंने बढ़ती महंगाई पर सरकार से अंकुश लगाने की मांग की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।