हरिद्वार/देहरादून: कांवड़ यात्रा में भी दिख रहा है बुलडोजर कांवड़ क्रेज,

देहरादून: कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में उत्साह है। कांवड़ मेले में कांवड़ियों में भोले की आस्था के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जबरदस्त क्रेज है। योगी और मोदी की फोटो छपी टी-शर्ट, टोपी और कटआउट ही नहीं, बल्कि बुलडोजर बाबा कांवड़ तैयार हो गई है। 23 जुलाई को बुलडोजर कांवड़ हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना होगी।

कोरोनाकाल में दो साल बाद हो रही कांवड़ यात्रा देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ रही है। कांवड़ यात्रा में अब राजनीतिक रंगत भी चढ़ रहा है। यही कारण है कि इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बाबा बुलडोजर कांवड़ भी डिमांड में है।

यूपी के अलीगढ़ से कांवड़ लेने के लिए पहुंचे 20 युवाओं ने कांवड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित किया है। रथ पर चलने वाली कांवड़ पर भगवान भोलेनाथ की तांडव वाली प्रतिमा लगाई गई है। श्रीराम दरबार लगाया गया है। वहीं दोनों किनारों पर मोदी व योगी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं।  ओम नमो शिवाय सेवा समिति सदर बाजार मेरठ की ओर से बुलडोजर बाबा कांवड़ तैयार की गई है। बुलडोजर कांवड़ आकर्षण का केंद्र है। 15 फीट ऊंची आठ फीट चौड़ी इस कांवड़ में बुलडोजर की दो आकृतियां लगी हैं।

कांवड़ को कारीगर गौरव के नेतृत्व में तैयार किया गया है, जबकि सागर, सोनू, रोहित और गौतम उनके साथ हैं। 20 दिन में तैयार हुई इस कांवड़ पर 80 हजार रुपये खर्च हुए हैं। 23 जुलाई को बुलडोजर कांवड़ हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर मेरठ के लिए रवाना होगी।

बुलडोजर के ठीक बगल में स्वास्तिक चिन्ह लगा एक कलश भी रखा गया है। कई मंजिला इस कांवड़ के ठीक नीचे बुलडोजर ऐसे दिखाया गया है मानो कोई कार्रवाई बस होने ही जा रही हो। वहीं, एक युवा ने सौ-सौ के नोट से कांवड़ तैयार की है।

छोटी हो या बड़ी हर दूसरी कांवड़ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आ रहा है। कई कांवड़ तो तिरंगे रंग में ही तैयार की गई हैं। वहीं कई कांवड़ पर तिरंगे रंग की लाइटें लगाई जा रही हैं। कुल मिलाकर शिवभक्ति के साथ देशभक्ति भी कांवड़ यात्रा में दिख रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी खबर: द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति,

Thu Jul 21 , 2022
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है नई दिल्ली से जहां देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने वाला था बता दे कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत हैं । आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान किया गया था। राष्ट्रपति पद के लिए […]

You May Like

advertisement