इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है नई दिल्ली से जहां देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने वाला था बता दे कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत हैं । आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान किया गया था। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया था तो वही विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार थे।
देश की जनता को आज यानी गुरुवार को पता चलना था कि देश का 15 राष्ट्रपति कौन होगा। मतगणना आज 11:00 बजे से संसद भवन में शुरू हो गई थी जिसके बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावनाएं ज्यादा दिख रही थी।द्रौपदी मुर्मू ने आख़िरकार जीत हासिल कर ही ली है और वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
आपको बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल रविवार दिनांक 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति की शपथ ली जाएगी। पहले दौर की मतगणना के अनुसार द्रौपदी मुर्मू को सांसदों के 540 वोट तो वहीं यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले थे।द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77777वोट मिले हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुर्मू को जीत की बधाई दी है।