मऊ :
98 पात्र श्रमिकों का किया गया पंजीकरण
पूर्वांचल ब्यूरो
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निर्देशानुसार शहर के हकीकतपुरा में गुरुवार को श्रमिकों का पंजीयन व नवीनीकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 98 पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं अन्य उपस्थित लोगों को बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। सहायक श्रमायुक्त ने कहा कि वर्तमान में बोर्ड व श्रम विभाग में पंजीकरण, नवीनीकरण, योजनाओं के आवेदन पूर्ण रूप से जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ही किए जा रहे है। जो निर्माण श्रमिकों या जनसामान्य के लिए अनुकूल भी है। बताया गया कि आगामी दो सप्ताह के भीतर ऐसे श्रमिक जिनका पंजीयन श्रम विभाग में है और उनका डाटा खाद्य एवं रसद विभाग व स्वास्थ्य विभाग के पास भी है। उनका आयुष्मान कार्ड भी नजदीकी जनसेवा केंद्रों से बनवाया जा सकेगा। बोर्ड द्वारा यह डाटा उपलब्ध कराये जाने पर श्रम विभाग द्वारा भी इस दिशा में कार्य करते हुए सेंसिटाइजेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इससे सभी पात्र निर्माण श्रमिकों का कार्ड बन सकेगा। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद, कम्प्यूटर आपरेटर सतीश विश्वकर्मा, लालजी सरोज एवं ओमप्रकाश यादव उपस्थित थे।